Music

BRACKING

Loading...

विज्ञान के प्रचार-प्रसार में इसरो के साथ एल.एन.सी.टी. ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सखलेचा

 


विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार में इसरो के साथ एल.एन.सी.टी ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एल.एन.सी.टी ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर भोपाल में तीन दिवसीय विक्रम साराभाई साइंस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मंत्री श्री सखलेचा ने वैज्ञानिकों से भेंट भी की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े तथ्यों को जाना। "अंतरिक्ष की खोज और इसरो" अभियान नामक  डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई, जिसे लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने देखा।

  मंत्री श्री सखलेचा ने  "स्पेस ऑन व्हील्स" वाहन में भ्रमण किया। इसमें नेविगेशन विथ कॉन्सटिलेशन, इंडियन रिमोर्ट सेंसिंग एप्पलीकेशन, इंडियन सैटेलाइट कम्युनिकेशन एप्लीकेशन, मून सरफेस, मंगलयान और अन्य इसरो लॉन्च वाहनों, उपग्रहों, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को मॉडल के रूप में दर्शाया गया है। मंत्री श्री सखलेचा ने इसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।  

 मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने एल.एन.सी.टी. ग्रुप के नवाचारों को सराहा और कहा कि विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी। एल.एन.सी.टी. ग्रुप के कुलपति श्री जयनारायण चौकसे, प्रो. अनुपम चौकसे उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ