Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : माधव नेशनल पार्क से लगे डोंगर गांव के पास ही तेंदुए ने वृद्ध पर हमला किया


 सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में माधव नेशनल पार्क से लगे डोंगर गांव के पास तेंदुए ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। घायल को जीएमसी शिवपुरी से ग्वालियर रैफर किया है। जानकारी के मुताबिक मुन्ना (45) पुत्र माधो आदिवासी निवासी डोंगर पर सोमवार को तेंदुए ने हमला कर दिया।

मुन्ना आदिवासी को पहले मेडिकल कॉलेज शिवपुरी, फिर ग्वालियर रैफर कर दिया। घायल के बेटे देवराज का कहना है कि सोमवार को गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारे पिता खेत में बेहोश पड़े हैं। इलाज के बाद पिता को होश आ गया है। वृद्ध का कहना है कि अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, किसी तरह पत्थर मारकर उसे भगा दिया जिससे उसकी जान बच गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ