बैठक में अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सहित समस्त एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा राशन वितरण के संबंध में भी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए बैठक में उपस्थित जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति कम है वह तेजी से काम पर लगे।
बैठक में नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सामाजिक न्याय विभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग द्वारा स्कूल व कॉलेज में भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाए। जगह-जगह नशा मुक्ति अभियान को लेकर स्टीकर लगाए। लोगों से वचन पत्र भरवाए जाएं। नशा मुक्ति को लेकर प्रचार प्रसार करें जिससे लोगों में जागरूकता आये।

0 टिप्पणियाँ