Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर ने धान खरीदी के कार्यों की ली समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर

जांजगीर चांपा 22 नवंबर 2022 / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर में जिले में धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने नवीन धान खरीदी केन्द्रों व समस्त धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक तैयारी, स्टाफ, ऑपरेटर की व्यवस्था, कम्प्यूटर, आवश्यक सामग्री, फेंसिंग की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो अपना पूरा धान बेच लेते हैं, उनकी सहमति से उनका रकबा समर्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोचिंया-बिचौलियों के धान की खरीदी किसी भी परिस्थिति नहीं होनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए। जिससे वास्तविक किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके।

      इस दौरान कलेक्टर ने जिला कृषि उपज मंडी व धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से निर्धारित गुणवत्ता एवं धान की किस्मवार खरीदी सुनिश्चित करने, बारदाना व्यवस्था, धान उठाव की व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर खरीदी गए धान के उठाव के लिए समय पर डी. ओ. जारी करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित अधिकारियों से पीडीएस का भंडारण व चावल जमा करने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम, नागरिक आपूर्ति निगम तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ