पंचायत निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त
बुधवार, जनवरी 04, 2023
शिवपुरी, / पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 को निर्विघ्न शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने जनपद पंचायत शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, नरवर, करैरा, पिछोर एवं खनियाधाना के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त कर संबंधित मतदान केन्द्रों पर कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्देश दिए है। नियुक्त अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पानी, छाया, पहुंचने का मार्ग, असुरक्षित घरों अथवा परिवारों की जानकारी वल्नरेबिलिटी आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रपत्रों में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ