Music

BRACKING

Loading...

एबीईओ हिमांशु मिश्रा के बीईओ डौंडीलोहारा के पद पर पदोन्नत होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

ABEO हिमांशु मिश्रा का स्वागत करते हुए 

बिर्रा -सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के पद से 7 वर्ष 3 माह की निष्ठा पूर्वक गौरव मई एवं संतोषप्रद सेवा पूर्ण कर नई जवाबदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौडी लोहारा में पदोन्नत होने के फलस्वरूप हिमांशु मिश्रा जी के विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम श्री एमडी दीवान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के मुख्य आतिथ्य व श्रीमती रत्ना थवाईत एबीईओ, बीआरसी हिरेन्द्र बेहार, डीएन पटवा प्राचार्य, धन्यकुमार पांडेय समन्वयक साक्षर भारत के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

सम्मानित प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए ABEO मिश्रा सर 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ एम डी दीवान ने हिमांशु मिश्रा के कार्यकाल की प्रंशसा करते हुए बीईओ डौडीलोहारा के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने आगे कहा कि मिश्रा जी के कार्य करने का तरीका ही लाजवाब था,लोगो को जोड़ने परखने की अप्रितम कला,शैक्षणिक विकास की तीब्र इच्छा शक्ति शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार उनके कार्यनीति के अंग रहे है।

बीइओ ऑफिस के सामने सेल्फी पोज में अधिकारी / कर्मचारीगण

सभी वक्ताओं ने हिमांशु मिश्रा के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कैरियर मार्गदर्शन, जाति प्रमाण पत्र,नवोदय परीक्षा के लिए माहौल तैयार करना,क्वारन टाइन सेंटरों के संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका,संकुल व्यवस्था चयन,जैसे अनेकों उपलब्धिया मिश्रा जी के कुशल प्रशासन का प्रमाण है।कार्यक्रम का संचालन संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी ने किया।आभार प्रदर्शन बीआरसी हिरेन्द्र बेहार ने किया। सम्मान कार्यक्रम के तहत बीईओ एमडी दीवान जी द्वारा कोषा के जैकेट, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

शिक्षकों के हाथों सप्रेम भेंट प्राप्त करते हुए

बीईओ कार्यालय द्वारा बीईओ एमडी दीवान,एबीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत, मोहन यादव,विनोद कर्ष,डीपी राठौर ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।बीईओ एमडी दीवान, बीआरसी हिरेन्द्र बेहार, बसंत चतुर्वेदी,उमेश तेम्बुलकर द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। बीआरसी कार्यालय से हिरेन्द्र बेहार,डॉ उमेश दुबे अर्चना वैष्णव भूपेंद्र चंद्रा ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से बसंत चतुर्वेदी,माखन राठौर,गोपाल जायसवाल, विकेश केशरवानी,उमेश तेंबुलकर,विनोद राठौर, शिव कुमार पटेल,धनेश्वर देवांगन,नवधा चंद्रा, श्रीमती उदिता सिंह सिसोदिया,जगेंद्र वस्त्रकार, ललित मनहर,खीरेंद्र यादव,नारायण चंद्रा, विश्वनाथ कश्यप,शरद चतुर्वेदी,राजेश कंवर, भूषण देवांगन,सुनील राठौर,चरण सिंह खैरवार, ने पैरा से बने फ़ोटो व ग्रुपिंग फ़ोटो भेंट किया, साथ ही शाल,श्रीफल से सम्मान किया।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की ओर से धन्यकुमार पांडेय,फुटबाल डड़सेना,नारायण साहू ने शाल व श्रीफल से सम्मान किया।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन से रविन्द्र राठौर,गोकुल जायसवल, छबि पटेल,दिलीप भारती, संजय चौहान,चंद्रशेखर तिवारी,घनस्याम डड़सेना, गुलजार बरेठ,राजेश बरेठ, जिम्मी जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।संकुल पोडीशंकर की ओर से बसंत चतुर्वेदी,शैलेष दुबे,भूषण देवांगन,उदिता सिंह सिसोदिया,दिलीप भारती ने शाल व श्रीफल से सम्मान किया।शा पूर्व माध्यमिक शाला पचोरी से गौरी शंकर राठौर,शरद चतुर्वेदी ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।संकुल बम्हनीडीह से फुटबाल डड़सेना,नारायण साहू, गोकुल जायसवल, गुलजार बरेठ ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।शा पूर्व माध्यमिक शाला तेंदुआ से सुनील राठौर,संतोष साहू ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।संकुल बिर्रा से अरुण कश्यप,गुरु प्रसाद भतपरे ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।संकुल चाम्पा से गोपेश्वर कहरा,धीरज तम्बोली,प्रितेश फ्रेंकलिन, रामाधार कंवर ने शाल व श्रीफल से सम्मान किया।संकुल सरवानी से संतराम साहू ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।संकुल हथनेवरा से डीएन पटवा ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।शा हाई स्कूल बम्हनीडीह से गोबिंद सूर्यवंशी ने स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।प्रफुल्ल मिश्रा,रामशंकर पांडेय, राजकुमार साहू,नंद कुमार कुर्रे,ने सम्मान किया।हिमांशु मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी प्रथम पदस्थापना एबीईओ के पद पर 29/09/2015 को बम्हनीडीह में हुई थी, यहां से अपने 7 वर्ष 3 माह के कार्यकाल में मैंने बहुत कुछ सीखा और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया।बम्हनीडीह ब्लाक के सभी शिक्षकों व कार्यालय से मुझे पूरा सहयोग मिला,सबके सहयोग से विविध क्षेत्रों में हमने बेहतर कार्य करने का प्रयास किया।आप सबके द्वारा जो सम्मान आज दिया गया है वह हमेशा यादगार रहेगा। 
कक्षा आठवीं का छात्र विवेक कुमार कर्ष माध्यमिक शाला पचोरी को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में चयनित होने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त करने,शिक्षक शा पू मा शा सेमरिया डॉ उमेश दुबे को(विद्या चिकित्सक) दर्शन शास्त्र डाक्टरेट उपाधी धर्म शास्त्र के अंतरराष्ट्रीय स्नातक स्कूल कुलीम केदाह मलेशिया द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त होने व कबाड़ में जुगाड़ जिला स्तरीय में स्थान बनाने पर शरद चतुर्वेदी राजेश कंवर सीएसी व गौरीशंकर राठौर को विकास शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान बीआरसी हिरेन्द्र बेहार हिमांशु मिश्रा धन्यकुमार पांडे ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ