Music

BRACKING

Loading...

प्रभारी मंत्री आज करैरा एवं पिछोर तहसील में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे


 शिवपुरी,  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया 22 जनवरी को शिवपुरी जिले की करैरा एवं पिछोर तहसील में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिसोदिया 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे करैरा में जिला अधिकारियों के साथ विकास यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेगें। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। शाम 4 बजे करैरा से पिछोर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे पिछोर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं जनप्रतिनिधियो से भेंट करने के उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ