शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक द्धारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का मलाओं-पुष्प गुच्छ, केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाईयां देने का तांता रात 12 बजे से ही लग गया था। रात के समय ही उनके चाहने वालों ने घर पहुंचकर केक काटवाकर जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुबह के समय कोर्ट रोड चौराहे पर स्थित हनुमान चौराहे पर पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक द्धारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। सुंदरकांड के बाद जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुंचे यहां युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर आतिशबाजी चलाई। त्री मुकेश चौहान, पीजी कॉलेज अध्यक्ष अमित भार्गव, मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, शुभ्रा शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा द्धारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिलाध्यक्ष राजू बाथम के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजू बाथम के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्य को गति देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 38 से मनोज रजक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मनोज रजक वार्ड क्रमांक 38 से निर्दलीय पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ते हुए 250 से अधिक वोट प्राप्त किए थे। आज जिला अध्यक्ष राजू बाथम के जन्मदिवस के अवसर पर मयंक दीक्षित जिला महामंत्री युवा मोर्चा के नेतृत्व में राजू बाथम ने अपने सानिध्य में मनोज रजक को भाजपा को सदस्यता दी। इसके बाद करौंदी कॉलोनी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में करोंदी आदिवासी बस्ती में पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के साथ केक काटकर, बिस्किट, चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया।
मध्य प्रदेश व केंद्र सरकार की जन हितेषी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं : महामंत्री सोनू बिरथरे
किसान मोर्चा की मंडल बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि सोनू बिरथरे ने संगठन विस्तार के दिए टिप्स
फोटो नं. 2
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की पोहरी विधानसभा के सतनवाड़ा- मुड़ेरी क्षेत्र की मंडल बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोनू बिरथरे शामिल हुए, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज रावत ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। सर्वप्रथम बैठक में जनसंघ के जमाने के भाजपा के वरिष्ठ जन बृजेश जोशी, रामबाबू यादव, जगदीश रावत, रामेश्वर रावत, श्री चंद यादव, बाबूलाल रावत, मदन रावत, रघुवीर रावत, रामेश्वर कोठारी और बलराम रावत का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया। तदोपरांत मंडल अध्यक्ष मुकेश रावत ने स्वागत भाषण दिया।कार्यक्रम में शामिल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरत धाकड़ और किसान मोर्चा के महामंत्री रवि रावत ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को किसान हितेषी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने केंद्र की मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए टिप्स दिए। श्री बिरथरे ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जन जन तक मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितेषी योजनाओं को पहुंचाना है और संगठन विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करना है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री जगदीश रावत,किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चिमा,जिला महामंत्री रवि रावत,पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत धाकड़,जिलाउपाध्यक्ष शेलेन्द्र शर्मा,जिला मंत्री प्रकाश गुर्जर,किशन यादव,भाजपा कोलारस शिखर धा कड,कोषाध्यक्ष नीरज रावत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मानसिंह रावत,सहित किसान मोर्चा मंडल पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
.jpg)
0 टिप्पणियाँ