Music

BRACKING

Loading...

ग्राम पंचायत खिसलोनी सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी



शिवपुरी,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने आवास निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने तथा शासन की मंशानुरूप कार्य न करने के कारण ग्राम पंचायत खिसलोनी के सचिव राजकुमार यादव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संबंधित सचिव उक्त सूचना पत्र का उत्तर 7 दिवस में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर साक्ष्य अथवा अभिलेख के साथ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र अंतर्गत ग्राम खिरिया के हितग्राहियों द्वारा पात्र व्यक्तियों को आवास स्वीकृत न किया जाकर अपात्र व्यक्तियों को आवास स्वीकृत किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच प्रभारी अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा कराई गई। जांच प्रतिवेदन में संबंधित सचिव दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ