Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : शहर के बीचों बीच दुकान के बाहर बैठी महिला के गले से चेन छीनकर भागे दो बदमाश, CCTVमें कैद

 


शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत नबाब साहब रोड़ क्षेत्र में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। चेन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है।


गुटखा खरीदने के नाम पर दुकान पर पहुंचे थे बदमाश



जानकारी के अनुसार शिवपुरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र नबाब साहब रोड के प्रज्ञा बाल मंदिर स्कूल के पास स्थित आदेश किराना स्टोर पर आज सुबह सात बजे दुकान के बाहर सावित्री जैन पति प्रकाश चंद्र जैन अलाव के आगे बैठी हुई थी।


इसी दौरान दुकान के बाहर एक बाइक आकर रुकती है। बाइक पर दो युवक सवार होते हैं जिनमें से एक बाइक सवार उतर कर दुकान की ओर बढ़ता है महिला भी खड़ी हो जाती है। युवक महिला से गुटखा देने की बात कहते हुए उसे गले से सोने की चेन खींच कर दौड़ लगा देता है।

इसी दौरान बाइक चालक बाइक को लौटा का दुकान के थोड़े आगे खड़ा कर लेता है। सावित्री जैन भागते युवक को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ लगाती है परन्तु दो युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकलने में कामयाद हो जाते है। सावित्री जैन ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ