शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्राचार्य नितिन कुमार मंदसौरवाले ने बताया कि प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में वोल्वो आयशर देवास में 48 उम्मीदवार, हाईली गुजरात में 32, एलएफ लॉजिस्टिक्स में 5, फ्लिपकार्ट में 16, केएचवाय टेक्नोलॉजी में 3, पॉली मेडिक्योर में 3 एवं सुजुकी मोटर्स गुजरात में 49 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। आईटीआई प्राचार्य द्वारा सभी चयनित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के अप्रेंटिसशिप एडवाइजर शशांक मित्तल एवं प्लेसमेंट ऑफिसर दिलीप वर्मा द्वारा कंपनी प्रतिनिधियों का एवं समस्त आईटीआई स्टाफ को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 30 हजार तक वेतनमान कंपनी की ओर से दिया जाएगा। आगामी 16 फरवरी को भी प्रातः 10 बजे से सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा संस्था परिसर में ही प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा जिसमें आवेदकों को 21 हजार रूपए के लगभग वेतनमान मिलेगा।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ