शिवपुरी, पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा है कि गृहस्थी की सामग्री के साथ खुशी से बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया जा रहा है। इससे नव-दम्पत्ति अपने जीवन की शानदार नई शुरूआत कर सकेंगे। मंत्री सुरेश धाकड़ जिले की पोहरी विधानसभा अंतर्गत आने वाली नगर परिषद बैराड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए जो सौगातें दी हैं, वह ऐतिहासिक है और इसका अनुशरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच है कि बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को कर्ज न लेना पड़े, इसके लिए योजना में प्रत्येक बेटी के विवाह के लिये 55 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने नव-दम्पत्ति को कलर टी.व्ही., पंखा, कुर्सी, टेबिल, स्टील की अलमारी, विस्तर, पलंग, दुल्हन के कपड़े, प्रेशर-कुकर, दीवाल घड़ी, 140 ग्राम चांदी, गृहस्थी के 5 बर्तन के साथ 11 हजार रूपए के चेक वितरित किए। इसके साथ ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक नव दंपति को पाँच-पाँच हजार की राशि सहित अन्य अतिथियों द्वारा उपहार दिए गए।
आज विकास यात्रा के 18वे दिन “युवा संवाद यात्रा“ के क्रम में वारा, करई अहमदपुर, करईकैरउ, धौलागढ़, इंदरगढ़, बम्हारी में कुल 101.42 लाख रुपए के भूमिपूजन व लोकार्पण किए।
जिसमें ग्राम पंचायत इंदरगढ में 7.31 लाख रूपए की लागत के नाली मिर्नाण कार्य का भूमिपूजन, 14.89 लाख रूपए की लागत के तालाब निर्माण कार्य का लोकार्पण, ग्राम पंचायत करई अहमदपुर में 5.25 लाख रूपए की लागत के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत करईकैरउ में 3.53 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भूमिपूजन,
ग्राम पंचायत धौलागढ में 4.75 लाख रूपए की लागत के शासकीय आर्युवेदिक औषधालय का लोकार्पण, ग्राम पंचायत बम्हारी में 14.90 लाख रूपए की लागत के तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत बम्हारी में 48.79 लाख रूपए की लागत के अमृत सरोवर तालाब निर्माण का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत बारा में 2 लाख रूपए की लागत के सी.सी. रोड कार्य का भूमिपूजन किया

0 टिप्पणियाँ