विकास खंड-बम्हनीडीह बीआरसी कार्यालय सभागार में समस्त सीएसी/सक्रिय पीएलसी की आवश्यक बैठक संपन्न)
बम्हनीडीह -विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान के निर्देशानुसार समस्त सीएसी का गुरूवार को आवश्यक बैठक बीआरसी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन की जानकारी,सीएसी द्वारा किए गए फरवरी व जनवरी माह का अवलोकन-प्रतिवेदन,यू डाइस डाटा में विद्यार्थी विवरण जानकारी पर चर्चा,सुघ्घर पढ़वईया का सी जी पोर्टल एंट्री की जानकारी, पीएमश्री की चयन पर चर्चा एवं जानकारी,दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण एवं यूडी आईडी कार्ड पंजीयन हेतु शिविर के लिए चर्चा, बेसलाइन-उपचारात्मक शिक्षण पर चर्चा,मध्यान भोजन पर चर्चा एवं एंट्री की जानकारी,समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों का समय पर शत-प्रतिशत पर चर्चा,निष्ठा प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा एवं
जानकारी,सुघ्घर पढ़वईया शिक्षक प्रशिक्षण और संस्थाओं की सहभागिता पर चर्चा,प्रा/पूर्व मा./संकुल आडिट की तैयारी पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान द्वारा विस्तार से चर्चा व जानकारी ली गई।आगे उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर कार्य संपादन होना चाहिए ऐ प्रयास करें नहीं होने पर सख्त लफ़्ज़ों में कहा कि शासन-विभाग के नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।विशेषकर विद्यालय खुलने बंद होने तक का समय का ध्यान रखें।विद्यालय सफाई/पर्यावरण में भी रुचि रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देवे।प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी(पीएलसी)के माध्यम से अपने विकास खंड/संकुल/
स्कूलों में बीआरसीसी के नेतृत्व में अकादमी कार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप निजी एवं शासकीय स्कूलों के बीच क्षमता विकास कार्यक्रमों के आयोजन हेतु ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के माध्यम से प्रधान पाठक/शिक्षकों व सक्रिय पीएलसी का उपयोग कर क्षमता विकास गुणवत्ता सुधार हेतु बच्चों के रीडिंग स्पीड में वृद्धि करना है।समस्त प्राथमिक शाला में शाला प्रबंध समिति के सदस्यों का क्षमता विकास करते हुए उन के माध्यम से शालाओं में बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन कर बच्चों की उपलब्धि में विशेष ध्यान देना है।



0 टिप्पणियाँ