शिवपुरी, पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा दूसरे दिन बमना, नाद, कछौआ, विलरई एवं देवगण से होकर निकली। देवगण में यात्रा समापन किया गया। इस दौरान प्रिंसी जाटव, दिव्यांशी लोधी को ग्राम कछौआ मे लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र प्रदाय किये गए। इसी प्रकार ग्राम देवगण मे अन्नया जाटव,रुचि जाटव को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
आयुष्मान योजना के तहत 4 हितग्राहियों को जिनमे राजकुमारी /मेवा लाल, सुमन/ब्रन्दावन लोधी, माया रजक, पिस्ता रजक को आयुष्मान कार्ड प्रदाय किये गए। ग्राम पंचायत कछौआ मे दोपहर सहभोज का आयोजन किया गया। इसके अलावा एनआरएलएम के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारो द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं। समापन स्थल देवगण मे आदिवासी बस्ती के पास भोज किया गया। विकास यात्रा के दौरान अमित पड़ेरिया उपाध्यक्ष जिला पंचायत, भैयासाहब लोधी पूर्व विधायक मनिराम लोधी सदस्य जिला पंचायत, मनीष अग्रवाल जिला मंत्री कौशल किशोर शर्मा जिला महामंत्री, सभी अतिथियो के द्वारा शासन की योजनाओ की जानकारी दी गई। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ