Music

BRACKING

Loading...

विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित


जांजगीर-चांपा, 17 फरवरी, 2023/ आगामी 01 मार्च से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के मद्देनजर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

     कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाऐंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ