नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर के लिये आवेदन आमंत्रित
बुधवार, फ़रवरी 22, 2023
शिवपुरी, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के संचालन एवं भारत सरकार, युवाओं को स्वयं सेवक समूहों में संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिये उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ करने में सहयोग करने हेतु प्रायोजित राष्ट्रीय युवा कोर योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस योजना अंतर्गत युवाओं की सहभागिता एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, लिंग भेद, अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों/जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए और विविध कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में आवश्यक्ता पडने पर प्रशासन में सहयोग करने भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व सफल क्रियान्वयन एवं हेतु एनवायव्ही स्वयंसेवकों का जिले के समस्त विकासखण्डों एक वर्ष की कार्य अवधि के लिये किया जाना है। नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उपनिदेशक एस एन जयन्त के अनुसार आवेदनकर्ता की आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच की व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वी पास होना चाहिये। चयनित आवेदनकर्ता को जिस विकासखण्ड से आवेदन कर रहा है वहां का मूलनिवासी होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता नियमित रूप से अध्ययनरत/छात्र नहीं होना चाहिये। चयनित आवेदन कर्ता को 5000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। योजना की विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र प्रोफार्मा आदि विभाग की वेबसाइट www.nyks.nic. in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर मय दस्तावेजों आयू प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता व अन्य प्रमाणपत्रों कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र अनाज मंडी के पास आर्य समाज रोड शिवपुरी म.प्र.फोन नं 07492-299305 में 9 मार्च 2023 तक जमा करा सकते है। समाचार क्रमांक 174/2023
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ