निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री धाकड़ 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे नगर परिषद बैराड़ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत बारा में लागत 2 लाख रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सिरांधने बाबा मंदिर के पास सी.सी. निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। ग्राम पंचायत करई अहमदपुर में लागत 5 लाख 25 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे राजाराम के घर से नाले की ओर नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेगे। ग्राम पंचायत करई कैरऊ में लागत 3 लाख 57 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर कर भूमिपूजन करेंगे। ग्राम पंचायत धौलागढ़ में लागत 4 लाख 75 हजार रूकी राशि से निर्मित हुये शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण करेंगे। ग्राम पंचायत इंदरगढ़ में लागत 85 लाख रूपए की राशि से निर्मित हुई उपतहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। लागत 14 लाख 89 हजार रूपए की राशि से निर्मित हुये तालाब निर्माण कार्य का लोकार्पण करेगे। लागत 7 लाख 37 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे धाकड बस्ती में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। ग्राम पंचायत बम्हारी में लागत 14 लाख 9 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे तालाब निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। लागत 48 लाख 79 हजार रूपए की राशि से निर्मित हुये अमृत सरोवर तालाब निर्माण का लोकार्पण करेंगे।

0 टिप्पणियाँ