शिवपुरी, लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में चौथे दिन विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण भूमिपूजन के साथ ही हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान 165.99 लाख रूपए की विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास किए गए।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान मंत्री सुरेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष पोहरी व गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निकाली गई रैली का कलश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर लाड़ली लक्ष्मी योजना, पशुपालन केवाईसी, राजस्व का अधिकार पत्र, आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कुटीर के स्वीकृति पत्र मौके पर ही वितरण किए गए।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत दुल्हारा में विकास यात्रा के दौरान 13 लाख 70 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शिलान्यास एवं 3 लाख 38 हजार रूपए की राशि से निर्मित सेग्रीगेशन शेड का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत भटनावर में 7 लाख 12 हजार रूपए की राशि से जोन वाला तालाब जीर्णोद्वार का शिलान्यास तथा 25 लाख 50 हजार रूपए की राशि से निर्मित हुए सामुदायिक भवन, 4 लाख 6 हजार रूपए के सीसी रोड, 7 लाख 75 हजार रूपए की राशि से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किया। ग्राम मालबर्बे में 10 लाख रूपए की राशि से पंचायत भवन एवं पंप हाउस के पास समतलीकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 लाख 48 हाजर रूपए की राशि से निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत मकलीझरा में 5 लाख 83 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा निर्माण एवं 4 लाख 78 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सीसी रोड़ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत ऐंसवाया में 13 लाख 84 हजार रूपए की राशि से निर्मित होने जा रहे मनोरंजन भवन निर्माण कार्य एवं 9 लाख 38 हजार रूपए की राशि से निर्मित बाउंड्रीबाल निर्माण कार्य प्राथमिक शाला भवन का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत ऐसवाया में 17.65 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण तथा 14 लाख 94 हजार रूपए की लागत की बाउण्ड्रीबाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत डांगवर्वे में 3 लाख 53 हजार रुपए की राशि से निर्मित होने जा रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शिलान्यास किया।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ