केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश सतना दौरा, कोल जनजाति महाकुंभ में होंगे शामिल
भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को एक दिवसीय सतना प्रवास पर आएंगे और शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 12:25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अमित शाह 12.55 बजे मैहर हेलिपैड पहुंचेंगे। अमित शाह 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे और डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अमित शाह 2:35 बजे हेलिकाप्टर द्वारा सतना के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होकर शाम 5:15 बजे सतना के मेडिकल कालेज कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे शाम 6:45 बजे एक बैठक में शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे। गृह मंत्री 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 10:45 बजे सतना से हेलिकाप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 10:50 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ