जांजगीर-चांपा 19 अप्रैल 2023/ जिले में संचालित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2022-23 हेतु आज कक्षा 12 वीं की राजनीति की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 12वीं की राजनीति की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1044 में से 934 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किये गये हैं।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ