Music

BRACKING

Loading...

खेल छात्रवृत्ति के आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

 


शिवपुरी ;  मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष प्रोत्साहन स्वरूप खेल छात्रवृत्ति दी जाती है, इस वर्ष भी खिलाडियों को खेल छात्रवृत्ति विभागीय मान्यता प्राप्त खेल सूची अनुसार वितरण की जानी है। खेल छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने बताया कि जो खिलाडी विगत वर्ष के माह अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक वित्तिय वर्ष की खेल उपलब्धियों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया हो तथा निम्नानुसार उद्देश्यों की पूर्ति करता हो वे कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर, जाधव सागर के पास पुरानी शिवपुरी से कार्यालयीन समय पर 27 अप्रैल से प्राप्त कर 31 मई 2023 तक जमा कर सकता है।  
अधिकृत राज्य स्तरीय पदक विजेताओं को पुरुस्कार के लिए 01 अप्रैल, 2023 को खिलाडी की आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाडी शिवपुरी (म.प्र.) जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य। आवेदनकर्ता को आवेदन पत्र के साथ संबंधित खेल का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा की अंक सूची की अभिप्रमाणित छायाप्रति / मूल निवास प्रमाण पत्र, अपना स्वयं का आधार कार्ड एवं स्वयं की बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न की जाना आवश्यक है तथा आवेदन जमा करते समय मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। आवेदक को विगत 01 वर्ष के अप्रैल 2022 से वर्तमान वर्ष 31 मार्च, 2023 तक विगत वित्तीय वर्ष की खेल उपलब्धियों की गणना की जायेगी। अधिकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक अर्जित करने वाले खिलाडियों को दी जायेगी।
खेल अकादमी/प्रशिक्षण केन्द्र / फीडर सेंटर / भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एवं खेल छात्रावास के अंतर्गत प्रशिक्षणरत् खिलाड़ियों एवं अन्य संस्थाओं से खेल छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आवेदन की पात्रता नहीं होगी। निर्धारित तिथि पश्चात् आवेदन पत्र
स्वीकार्य नहीं किये जायेगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाइड www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।
आवेदक खेलवृत्ति का आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर, जाधव सागर के पास पुरानी शिवपुरी से कार्यालयीन समय प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकते है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हेतु 10 हजार, द्वितीय स्थान हेतु 8 हजार तथा तृतीय स्थान हेतु 6 हजार की खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ