सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाए जाने हेतु जिला पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन परिषद द्वारा कलेक्टर रविंद्र चौधरी अनुमोदन पर पत्र जारी कर सभी विभागों से एक-एक प्रतिनिधि का चयन कर प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल सभी पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा संबंधी व अधोसंरचना अंतराल का मूल्यांकन कर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला कलेक्टर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, जिसके पश्चात रिपोर्ट में प्रस्तुत की गई सारी समस्याओं के निवारण प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ