Music

BRACKING

Loading...

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न



सप्तम जिला न्यायाधीश ने बंदियों को दी जानकारी
शिवपुरी,   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा श्रीमती अर्चनासिंह जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में शनिवार को सर्किल जेल शिवपुरी में जेल निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सप्तम जिला न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता ने उपस्थित बंदियों को निशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता एवं अधिवक्ता होने अथवा न होने के संबंध में एवं जेल अपील आदि के साथ-साथ भोजन, पानी, स्वास्थ्य, मनोरंजन, मुलाकात आदि के संबंध में पूछताछ की।
इस अवसर पर सज्जनसिंह सिसौदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट शिवपुरी ने  लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण कराने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी। विशेषकर मामलों के निराकरण हेतु प्लीबारगेंनिग प्रक्रिया भी एक अच्छा माध्यम हो सकती है। साथ ही प्लीवारेगनिंग योजना अंतर्गत कुछ मामले चिन्हित किये।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार चढार ने उपस्थित बंदियों को जेल लीगल एड क्लीनिक, जेल विजिटिंग अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स योजना एवं जेल बंदियों को प्रदाय की जाने वाली विधिक सहायता एवं अनसूचित जनजाति वर्ग के लागों को प्रदाय की जाने वाली निशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर जेल अधीक्षक रमेशचंद्र आर्य, जेल उपअधीक्षक दिलीप सिंह एवं बंदी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ