मुख्य प्रशिक्षक अरुण सिंह द्वारा क्रिकेट के ऐसे गुर सिखाए है जिससे अकेडमी के सभी खिलाड़ी उच्च स्तर का प्रदर्शन कर रहे है। अरुण सिंह ने बताया है की अभी और मौक़े आएँगे जहाँ यह महिला खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाएगी। ऐसा प्रदर्शन रहा और कोचिंग में अच्छा किया तो भारत टीम में भी इन खिलाड़ियों का खेलना तय है।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से महिला अकेडमी का संचालन शिवपुरी खेल परिसर में किया जा रहा है यह अकेडमी सभी सुविधाओं से सुसज्जित है और खिलाड़ी उसका लाभ ले रही है। खेल अधिकारी के.के.खरे बताते है कि अरुण सिंह क्रिकेट के एक्स्पर्ट है। इनको स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स का अच्छा ज्ञान है। जिसका लाभ इन महिला खिलाड़ियों को मिल रहा है। इसी प्रकार प्रशिक्षक और खिलाड़ी मेहनत करते रहे और विभाग द्वारा ऐसे ही सभी सुविधाएँ मिलती रही तो एक दिन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवपुरी से ज़रूर निकलेगा। शिवपुरी में अनुष्का द्वारा दोहरे शतक से खिलाड़ियों में हर्ष और उल्लास है।
0 टिप्पणियाँ