ग्राम पंचायत चिटोरा के रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
मंगलवार, अप्रैल 11, 2023
शिवपुरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने अतिक्रमित भूमि पर आवास निर्माण कराए जाने पर ग्राम पंचायत चिटोरा के रोजगार सहायक विनोद शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही संबंधित को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर 7 दिवस में कार्यालय जिला पंचायत शिवपुरी में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर साक्ष्य अथवा अभिलेख के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जारी कारण बताओ सूचना पत्र के तहत ग्राम रोजगार सहायक विनोद शर्मा द्वारा अन्य किसी ग्राम के घंसू जाटव का ग्राम पंचायत चिटोराकलां में निवास करने की लगभग पांच वर्ष की अवधि में ही आवास की स्वीकृति दी जाने, आवास का निर्माण स्वयं की अतिक्रमित भूमि पर करवाया जाने, आवास निर्माण उपरांत घंसू जाटव का आवास में निवास नहीं किए जाने पर दोषी करार दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ