Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा कालेज भवन निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ नहीं हुआ तो होगा आदोंलन -विधायक प्रतिनिधि

 


बिर्रा कालेज अब तक चल रहा है स्कूल में

बिर्रा शासकीय महाविद्यालय बिर्रा के भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार के लिए भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार से राशि स्वीकृत होने के बाद भी जमीन विवाद के चलते भवन निर्माण नहीं शुरू हो सका है। जिसकी शिकायत विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के विधायक प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बम्हनीडीह तहसीलदार से की है,उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि अगर 15 दिन के भीतर भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना आदोलन किया जाएगा।


विधायक प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि बिर्रा कालेज के लिए भवन निर्माण हेतु राशि 2018 में स्वीकृति हो गई हैं, लेकिन जिस जमीन को भवन निर्माण के लिए चिन्हांकित किया गया था उस जमीन को लेकर विवाद की स्थिति है। जिसके कारण भवन निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। भवन निर्माण नही होने के कारण छात्र-छात्राओं और समस्त महाविद्यालय स्टाफ को अध्ययन अध्यापन परीक्षा संचालन से लेकर अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि इस विवाद को जल्दी निपटारा किया जाये नही तो पालक छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधि द्वारा बिर्रा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ