Music

BRACKING

Loading...

श्री अन्न जागरूकता दिवस अंतर्गत मिलेट जागरूकता रैली आयोजित

 



शिवपुरी, / 
कृषि विभाग शिवपुरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 अंतर्गत गत दिवस को मिलेट फसलों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मिलेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के दरम्यान उप संचालक कृषि यू.एस.तोमर द्वारा उपस्थित जनों से मिलेट फसलों को उगाने एवं भोजन में सम्मिलित करने की सलाह दी। उन्होंने द्वारा मिलेट फसलें ज्वार, बाजरा, कोदो-कुटकी, रागी, सांवा एचं चीना आदि के बारे में तथा इन फसलों से बनने वाले व्यंजनों इडली, डोसा, पराठा, पूड़ी, खिचड़ी, रोटी, लड्डू तथा खीर आदि के बारे में चर्चा की। मिलेट फसलों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। मिलेट फसलें पोषण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होती है। श्री अन्न के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उपसंचालक कृषि कार्यालय तथा विकास खण्ड कार्यालय एवं मंडी प्रांगण आदि स्थानों पर फ्लेक्स बैनर लगाए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ