Music

BRACKING

Loading...

सड़क निर्माण कार्य मे भारी भ्रष्टाचार ग्रामीणो ने कराया काम बंद

कार्यस्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे सभापति गगन जयपुरिया

 बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भदरा से भदरा से बम्हनीडीह बिजली आफिस तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी लागत लगभग 54 लाख रुपए है जिसके ठेके शिवरीनारायण के विवेक अग्रवाल को दिया गया है जो सडक निर्माण कार्य मे भष्टाचार कर सडक का निर्माण कार्य करा रहा है जिसे सोमवार को गगन जयपुरिया सहित ग्रामीणों ने काम को बंद करा दिया है सड़क निर्माण को देख कर ही साफ पता चल रहा है की सड़क निर्माण मे ठेकेदार और इंजीनियर आपस मे मिली भगत कर भ्रष्टाचार कर रहे है आप को बता दे की क्षेत्र में जितने भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सडक बनी है वह अभी से उखडने लगी है आप को बता दे की बम्हनीडीह बरगढी के बीच अभी एक माह पहले सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है जो अभी से पुरी तरह से उखडने लगी है जिसहे आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठेकेदार छड़ में भी कर रहा कांटा मारी 

बम्हनीडीह बिजली आफिस के पीछे सी सी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके निचे छड का उपयोग करना है पर नियम के अनुसार भी छड नही लगाया जा रहा है जब इसकी जांच गगन जयपुरिया ने इंजीनियर पैकरा के साथ की तो लग भग एक छड मे 25 सेंटीमीटर छड कम पाई गई है साथ ही छड को दूर दूर मे भी लगाया जा रहा है इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य मे घटित क्वालिटी के मटेरियल का भी उपयोग किया जा रहा है जिसके चलते अभी से सड़क उखड रही है


इंजीनियर एस आर पैकरा की हर सड़क घटिया


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर एस आर पैकरा ने जिस भी सडक की मानेटिंग की है वह सड़क काफी घटिया क्वालिटी की बनी है इससे पहले भी बम्हनीडीह बरगढी के बीच बनी सडक के यही इंजीनियर रहे है जिस सडक को बने अभी एक माह भी नही हुआ है और अभी से सडक उखडने लगी है इसके साथ ही अभी तक सडक के दोनो साईड सोल्डर मे मुरूम नही डाला गया है ।


सड़क निर्माण कार्य मे भष्टाचार करने की सिकायत लगातार ग्रामीण मेरे पास कर रहे थे सोमवार को सड़क का निरीक्षण इंजीनियर की मौजूदगी मे की गई है सड़क निर्माण कार्य मे भष्टाचार किया जा रहा है इस संबंध मे कलेक्टर को अवगत कराया गया है कलेक्टर ने ई ई भेज कर जांच कराने की बात कही है सड़क का निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है ।

गगन जयपुरिया (जिला पंचायत सभापति) 


सड़क का काम अच्छा हो रहा है छड़ कही कही पर कम है उसे पुरा करेंगे

एस आर पैकरा

सब इंजीनियर पी एम जी एस वाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ