Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विधानसभा निर्वाचन 2023 प्रशिक्षण से शेष रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 अक्टूबर को, राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

 
शिवपुरी,  
अभी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी जारी है। मतदान में ईवीएम वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान 1740 सीयू 1740 बीयू और 1890 वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया है।


शिवपुरी,  / निर्वाचन के लिए मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दल के पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 एवं 3 का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें शेष रहे पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 एवं 3 का प्रशिक्षण 19 अक्टूबर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रिटर्निंग आफिसर विधानसभा शिवपुरी प्रशिक्षण व्यवस्था के संपूर्ण प्रभारी रहेंगे तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शिवपुरी उपस्थिति प्रभारी रहेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर शिवपुरी संपूर्ण प्रशिक्षण सामग्री, ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी एवं अन्य प्रशिक्षण सामग्री निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर प्रत्येक कक्ष में उपलब्ध कराकर 2-2 मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिवपुरी तथा जनपद पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एन.आई.सी. शिवपुरी से प्राप्त उपस्थिति पत्रक पर उपस्थिति लेने हेतु प्रत्येक कक्ष में 2-2 कर्मचारी (पटवारी, सचिव अथवा सहायक सचिव, ग्राम पंचायत) की ड्यूटी लगाकर प्रशिक्षण समाप्त होने के 15 मिनट पूर्व उपस्थिति लेकर मूल उपस्थिति पत्रक तथा अनुपस्थित रहे कर्मियों की सूची अपने हस्ताक्षर से उसी दिन एनआईसी शिवपुरी को उपलब्ध करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ