- ग़ज़ा शहर के एक अस्पताल में भीषण धमाका. फ़लस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार-कम से कम 500 लोगों की मौत. हमास ने कहा- इसराइल के हवाई हमले का नतीजा.
- इसराइल ने लगाया फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद पर आरोप. कहा- रॉकेट मिसफ़ायर होने से हुआ धमाका.
- अमेरिकी राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे इसराइल. अरब नेताओं से जॉर्डन में होने वाले पहले से तय बैठक रद्द.
- इसराइली सेना की चेतावनी के बाद अब तक क़रीब छह लाख फ़लस्तीनियों ने उत्तरी ग़ज़ा छोड़ा.
- सात अक्तूबर को हुए हमास के हमले के बाद इसराइल ने ग़ज़ा को होने वाली ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई रोकी. हमले में उसके 1,300 नागरिकों की मौत हुई थी.
- फ़लस्तीनी चरमपंथी गुट हमास से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार सवेरे देर शाम (इसराइली समयानुसार) हुए एक हवाई हमले में ग़ज़ा शहर में मौजूद भीड़भाड़ वाले अल-अहली अरब बैप्टिस्ट अस्पताल को निशाना बनाया गया है.
- हालांकि इसराइली सेना ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है और कहा है कि इस हमले को फ़लस्तीनी सशस्त्र विद्रोही गुट फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीजेआई) ने अंजाम दिया है. सेना का कहना है कि उनकी तरफ छोड़ा जा रहा रॉकेट मिसफ़ायर होकर अस्पताल पर गिरा.
- फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने इस आरोप को "पूरी तरह से ग़लत" कहकर खारिज कर दिया है.
- जहां अस्पताल के एक डॉक्टर ने इस घटना को "नरसंहार" कहा है वहीं एक और डॉक्टर का कहना है कि हमले के कारण अस्पताल में भारी तबाही हुई है.

0 टिप्पणियाँ