Music

BRACKING

Loading...

ग्राम पंचायत डाबरअली में मतदाताओं को किया निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए जागरूक



शिवपुरी,   जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप उमराव सिंह मरावी के मार्गदर्शन तथा सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक विजेन्द्र यादव के निर्देशन में कलापथक दल द्वारा सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इसी क्रम में गतदिवस तहसील नरवर के ग्राम पंचायत डाबरअली के जाटव मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव, गांव के पटेल साहब सिंह, पंच काशीराम जाटव, दुमन बाई जाटव की सक्रिय भूमिका रही। कायक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने भाग लिया।  
कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ ग्रहण कराया गया। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ