साहू मोहल्ला में विराजी मां दुर्गा
(नवरात्र के पहले दिन धूमधाम से किया जगत जननी का स्वागत)
बिर्रा-शारदीय नवरात्र पर्व पर रविवार को देवी मंदिरों और घरों में अभिजित मुर्हूत में घट स्थापना के साथ शक्ति की भक्ति और उपासना शुरू हो गई और श्रद्धालु मां की भक्ति में तल्लीन हो गए। शहर में बैंडबाजे के साथ चल समारोह निकालकर दर्जनभर के स्थानों पर सजे पंडालों में विधिविधान से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू मोहल्ला में जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 10001 रु. एवं शिल्ड स्व.तुनीराम केरकेटा, स्व.बुधनी केरकेटा, स्व. अजंनी के स्मृति में गणेशराम केरकेटा द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 7001 रु. एवं शिल्ड कमल किशोर पटेल (हाईकोर्ट अधिवक्ता कांग्रेस एवं अध्यक्ष पटेल समाज), तृतीय पुरस्कार 5001 रु. एवं शिल्ड अशोक कुमार देवांगन (किकिरदा राजस्त्रिी एवं ठेकेदार के द्वारा), चतुर्थ पुरस्कार 4001 रु. स्व. जगराम साहू की स्मृति में फुलेश्वरी साहू द्वारा, पंचम् पुरस्कार 3001 रु. शुभम साहू (डेलीनिड्स एवं फागू साहू फल भण्डार) के द्वारा, षष्ठम् पुरस्कार 2001 रु. राजू साहू एवं कुलकित साहू के द्वारा, सप्तम पुरस्कार 1501 रु. उतरा देवांगन (मानस मंण्डली बिर्रा) खोलबहरा देवांगन द्वारा, अष्टम् पुरस्कार 1001 रु. परमेश्वर साहू के पुत्र धनंजय साहू के द्वारा, नवम् पुरस्कार 1001 रु.धरमदास महंत (छोटू चॉट सेंटर बाजार चौक बिर्रा ) के द्वारा दिया जाएगा। जसगीत फाइनल प्रतियोगिता अष्टमी दिन रविवार को होगा। आयोजन को लेकर समिति के तिहारूराम साहू, गणेशराम केरकेटा (अध्यक्ष), राकेश साहूकार, बजरंग साहू (उपाध्यक्ष), कुश पटेल, हृदय दास (सचिव), चित्रा श्रीवास, मनोज साहू (कोषाध्यक्ष), सुन्दर साहू, देवप्रसाद साहू (संरक्षक), रमेश साहू, विष्णु साहू, हृदय दास, राजा साहू (मंच संचालक), धजाराम साहू,मदन साहू,संजय साहू(गप्पला), दिनेश साहू सुन्दर साहू, करन साहू, नीकराम साहू, जीवधन साहू,नेतू साहू लेखराम साहू, फिरूराम यादव, रोहित साहू,सरोज केंवट, बल्दूराम साहू, रामप्रसाद साहू, सम्मे लाल साहू फागूराम साहू,खेमलाल साहू, चंदराम साहू, शिवप्रसाद साहू, मनहरण साहू,समारू साहू जुटे हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ