प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. खनियाधाना के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
शनिवार, अक्टूबर 07, 2023
शिवपुरी म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा जिले की प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. खनियाधाना के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक पारथ दुबे को नियुक्त किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 7 अक्टूबर, प्रकाशित सदस्य सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 15 अक्टूबर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 16 अक्टूबर, 17 अक्टूबर एवं 18 अक्टूबर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ