Music

BRACKING

Loading...

मतदाता जागरूकता के लिए माधव चौक पर आज होगा कार्यक्रम का आयोजन



शिवपुरी  विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन कई गतिविधियां आयोजित कर रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी उमराव मरावी ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों में स्वीप के तहत लगातार गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार 2 नवंबर को प्रातः 8 बजे माधव चौक चौराहा शिवपुरी टॉकीज पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस अभियान में भी अपनी भागीदारी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ