Music

BRACKING

Loading...

"मूट कोर्ट का मंचन न्याय के दरवाजे की पहली सीढ़ी है "-अधिवक्ता कमलेश मिश्रा


जांजगीर चांपा
-जांजगीर शासकीय टी सी एल पी जी कॉलेज जांजगीर विधि विभाग के मार्गदर्शन मे एलएलबी अन्तिम वर्ष के ग्रुप तृतीय के छात्र छात्राओं द्वारा मूट कोर्ट के माध्यम से निशा गौतम विरुद्ध रविशंकर कंवर का मामला जो की परिवारिक मामला के अंतर्गत तलाक और गुजारा भत्ता सबंधित मामले जिसमे वादीगढ़ का वाद स्वीकार कर वादीगढ के पक्ष मे डिक्री पारित किया गया। जिसमे कुटुंब न्यायधिश के रूप में राजकुमारी खूंटे वादी के अधिवक्ता राघव शुक्ला प्रतिवादी के अधिवक्ता मीनाक्षी गुप्ता और निशा गौतम, रविशंकर कंवर, प्रगति यादव, राकेश साहू, मयंक राठौड़, नीरा बंजारे, पारस राठौर, रमाकांत आंचल, नीलिमा राठौर, प्रीती, प्रीती पटेल, प्रियंका बंजारे, नवीन देवांगन, रवि पटेल, रामेश्वरी, रजनीश, राजपाल, राहुल और रमीना मधुकर इन सभी छात्रों द्वारा मूट कोर्ट का बखूबी रूप से मंचन किया गया । 
विशेष अतिथि जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश मिश्रा और लक्ष्मी प्रसाद प्रधान उपस्थित रहे तथा विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आभा सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ अभय सिन्हा अतिथि प्राध्यापक गणेश शर्मा एवम अतिथि प्राध्यापक अनामिका तिवारी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि अधिवक्ता कमलेश मिश्रा के द्वारा छात्र छात्राओं के कॉन्फिडेंस लेवल का बखूबी तारीफ किया गया और उनका मार्गदर्शन किया गया । विभाग अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आभा सिन्हा एवं प्राध्यापकों द्वारा और छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के कामना की गई तथा छात्रों से कहा गया सभी छात्र छात्रों मूड कोर्ट में बढ़ चढ़कर भाग ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ