Music

BRACKING

Loading...

मतगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं प्रेसवार्ता आज



शिवपुरी / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के जिला प्रमुखों, जिले की विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण 29 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् प्रेस वार्ता अपराह्न 04 बजे से आयोजित की जाएगी।
विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। जिसमें शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 08 बजे से शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ