सामान्य प्रेक्षकों ने सेक्टर अधिकारियों के साथ की बैठक, मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में ली जानकारी
शुक्रवार, नवंबर 03, 2023
शिवपुरी, विधानसभा निर्वाचन के लिए सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 23 करेरा व पोहरी के लिए डॉ एस नटराजन, शिवपुरी रिपुदमन सिंह ढिल्लन, पिछोर व कोलारस पी शिवा शंकर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षकों ने जिले के समस्त सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की और सेक्टर अधिकारियों की निर्वाचन में भूमिका के संबंध में चर्चा की। मानस भवन में आयोजित बैठक में सेक्टर अधिकारियों से मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और यदि कहीं कोई समस्या है तो उसके संबंध में अपने क्षेत्र के आर ओ को सूचित करने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षकों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्य करें। निर्वाचन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी सेक्टर अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और कहीं भी कोई समस्या होने पर सूचना दें।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ