15 दिसम्बर से प्राप्त किए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
शिवपुरी, पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (उत्तरार्द्ध) के लिए निर्वाचन कार्यक्रम बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार 15 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे से निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन और नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन होगा।आयोग के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर को 10ः30 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 23 दिसम्बर को 10ः30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर मंगलवार अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतिकों का आवंटन 26 जनवरी बुधवार को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा। मतदान यदि आवश्यक हो तो 5 जनवरी को प्रातः 7 से अपराह्न बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना (केवल पंच पद के लिए) 5 जनवरी को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। पंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा पंच पद की विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी 2024 को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ