Music

BRACKING

Loading...

विकासखण्ड स्तरीय क्विज कांटेस्ट में शा.पू.मा.विद्यालय बिर्रा को मिला प्रथम स्थान

अतिथियों से सम्मान प्राप्त करते पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के छात्रा 

 बिर्रा - विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ विज्ञान प्रदर्शनी मेला दिनांक 02.12.2024 को बी.आर.सी.भवन बम्हनीडीह में विकासखण्ड शिक्षाधिकारी श्री एम.डी. दीवान,ए. पी.सी.श्री एच. आर.जायसवाल,बी.आर.सी.सी.श्री एच. के.बेहार जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।जिसके अन्तर्गत सभी 31 संकुलों के प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए,जिसमें क्विज कांटेस्ट प्रतियोगिता में शा.पू.मा.विद्यालय बिर्रा की छात्रा कु.लक्ष्मी सैनी कक्षा 8 वीं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबाड़ से जुगाड़ विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कु.सीमा पटेल,कु.ज्योति पटेल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, एवम हिमेश कश्यप कक्षा 6 वीं को सांत्वना पुरस्कार मिला।विकासखण्ड स्तर पर विद्यालय की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य श्री एफ.एल.साहू,प्रधान पाठक संतोष कुमार यादव,शैक्षिक समन्वयक रामकिशोर देवांगन ,शिक्षक अगास राम कश्यप, रश्मि तिवारी,सरोजनी डडसेना,तुलेश्वर देवांगन, घनश्याम देवांगन,नागेश देवांगन प्रधान पाठक मुरारी लाल थवाईत ,संतराम कश्यप ,नोहर साहू ,निहारिका साहू सहित मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र तिवारी,एकांश पटेल,सरोज यादव ने हर्ष व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ