Music

BRACKING

Loading...

शासकीय आईटीआई शिवपुरी में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 19 फरवरी को



शिवपुरी,  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में हीरो मोटोकॉर्प हरिद्वार प्लांट उत्तराखण्ड द्वारा 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।
प्राचार्य, शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 18 से 26 वर्ष तक के आवेदक छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है एवं निर्धारित योग्यता में दसवीं कक्षा के साथ आईटीआई (वर्ष 2021 से 2023 तक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ड्राइव में फिटर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और एमएमवी आदि के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। वेतनमान 16934 रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थान एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों बायोडाटा, सीवी, बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। अप्रेंटिसशिप के लिए भत्ते अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभागिता के लिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ