Music

BRACKING

Loading...

बालिकाओं की प्रतिभा खोज के लिए, सुपर गर्ल्स शीर्षक के तहत विशेष कार्यक्रम

’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत सुपर गर्ल्स शीर्षक के तहत जानकारी देती प्रेमलता साहू 

बिर्रा- ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत सुपर गर्ल्स शीर्षक के तहत कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में शनिवार को शासकीय डी डी एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में विशाल पी टी एम् पालक मीटिंग और सुपर गर्ल के तहत् बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके परिपेक्ष्य में शनिवार को स्कूल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता, एकल चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वाद यंत्र प्रतियोगिता एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में पालक बढ़ चढ़कर उपस्थित हुए। स्कूल में कक्षा 06 वीं से 12 वीं तक पढ़ने वाली बालिकाओं में उनके अंदर कलात्मक प्रतिभा को उभारने हेतु शाला स्तर, संकुल स्तर पर कलात्मक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एस के कुर्रे , यू एस मरकाम , प्रेमलता साहू, आर के साहू, खूंटे मैडम, अनीता मैडम, कुंभकार मैडम, चौहान सर, राठौर सर, सुशील कुमार नेताम, सुशील कुमार देवांगन, ससिता तिग्गा, लक्ष्मी देवांगन सर सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ