Music

BRACKING

Loading...

प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना ने मुन्नी आदिवासी को कच्ची टपरिया से निजात दिलाई



  



शिवपुरी,प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना ने कई गरीब परिवारों का पक्का मकान का सपना साकार किया है। मुन्नी आदिवासी का भी अब पक्का मकान है।
मुन्नी आदिवासी शिवपुरी तहसील के ग्राम चांदपुर की रहने वाली हैं। मुन्नी ने बताया कि कच्चे मकान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए आज हर व्यक्ति अपना पक्का मकान चाहता है। दो वर्ष पहले उनके पति का भी देहांत हो गया।वह अपने परिवार के साथ पहले कच्ची टपरिया में रहती थीं। कच्ची टपरिया में बरसात के दिनों में पानी टपकता रहता था जिससे खाने-पीने का समान भी खराब हो जाता। मकान गिरने का डर हमेशा लगा रहता था। और भी कई परेशानी होती रहती थीं तब यही लगता था की कब हमारा भी खुद का पक्का घर बनेगा।
अब शासन की प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना में पक्का मकान बन चुका है। आवास को पाकर यह बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत धन्यवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ