Music

BRACKING

Loading...

महिलाओं के लिए एलईडी बल्ब प्रशिक्षण शिविर आयोजित



शिवपुरी,   करोंदी कॉलोनी शिवपुरी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के फलस्वरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी एवं प्रयांशी स्वसहायता समूह के संयुक्त प्रयासों से लगभग 40 महिलाओं को 15 दिवस का एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अर्चना सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अर्चना सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि महिलायें आत्म निर्भर होगीं तो वे अपने परिवार को सही दिशा प्रदान कर सकतीं हैं। इस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है जिससे कि शीघ्र न्याय की कल्पना को साकार कराया जा सके।
इस असर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार चढ़ार ने महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकार, समाधान आपके द्वार योजना की जानकारी दी। शिविर उपरांत धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ