शिवपुरी, / लोकसभा निवाचन-2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिये भारत निर्वाचन आयोग दवारा निर्वाचन व्यय लेखा के लिये नियोजित प्रेक्षक के सहयोग एवं लेखा टीम, वीडियो टीम, मीडिया निरीक्षण टीम, नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेन्टर तथा उड़न दस्ते एवं निगरानी टीम के सहयोग एवं उनकी जानकारी व्यय प्रेक्षक को प्रदाय हेतु अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए है।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जिला स्तर की टीम में कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग के संभागीय लेखापाल वैभव गुप्ता को ज़िला स्तर पर जानकारी संकलन एवं समन्वय हेतु नियुक्त किया गया है। जबकि विधानसभा क्षेत्र करैरा के लिए संभागीय लेखापाल मनीष सिंह, विधानसभा क्षेत्र पोहरी के लिए संभागीय लेखापाल सोहनलाल मीणा, विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी के लिए संभागीय लेखापाल मनोज कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र पिछोर के लिए संभागीय लेखापाल अजय राज सिंह, विधानसभा क्षेत्र कोलारस के लिए संभागीय लेखापाल हरीश मीणा तथा कार्यालय कार्यपालन यंत्री राजघाट नहर वामौरकलां के संभागीय लेखापाल संजय शर्मा को नियुक्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ