Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : नायब तहसीलदारों की हुई नवीन पदस्थापना



शिवपुरी, 11 मार्च 2024/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने प्रशासकीय कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत नायब तहसीलदारों को अस्थाई रूप से अन्य आदेश तक कार्य संपादित किए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के तहत नायब तहसीलदार शिवम उपाध्याय की तहसील नरवर में प्रभारी तहसीलदार खनियाधाना के रूप में कार्य संपादित करेंगे। नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र मालवीय का तहसील खनियांधाना से तहसील शिवपुरी, प्रभारी नायब तहसीलदार दृगपाल सिंह वैश्य को तहसील करैरा से तहसील वृत बैराड़, प्रभारी नायब तहसीलदार प्रमोद तोमर को तहसील खनियाधाना से तहसील पोहरी, प्रभारी नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव को तहसील पोहरी से तहसील करैरा, प्रभारी नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य को तहसील पिछोर से तहसील खनियाधाना में कार्य संपादित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ