Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 19 अप्रैल को


शिवपुरी, 16 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 अंतर्गत माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 19 अप्रैल को एमयू हॉल, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी सतनवाड़ा में आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के समस्त शाखा प्रबंधक एवं प्राचार्य को निर्देश दिए है कि लोकसभा निर्वाचन वर्ष 2024 के लिए कार्यालय से पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी में से नियुक्त किये जाने वाले माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रथम प्रशिक्षण हेतु नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों को उपस्थित रहने की सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।  आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही.खरई फीडर, 11 के.व्ही. बसेई पम्प फीडर पर 18 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

18 अप्रैल को 33 के.व्ही.खरई फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र खरई एवं कार्या से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 के.व्ही.बसेई पम्प फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 के.व्ही.फीडर से जुड़े समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ