Music

BRACKING

Loading...

ग्राम पंचायत सिरसौद में 8 अप्रैल को ग्राम न्यायालय का आयोजन



शिवपुरी,  जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें। इसी क्रम में 8 अप्रैल को ग्राम पंचायत सिरसौद में ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जाएगा।
न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी जितेन्द्र मेहर ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 8 अप्रैल को ग्राम पंचायत सिरसौद, 22 अप्रैल को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में, 13 मई को ग्राम पंचायत सुरवाया में तथा 27 मई को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में, 10 जून को ग्राम पंचायत सिरसौद, 24 जून को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ