Music

BRACKING

Loading...

नौ कन्याभोज पूर्णाहुति के साथ हुआ नवरात्र व्रत का समापन

कन्याओं का पांव पखारकर पूजा अर्चना करते शिक्षक नोहर साहू और शिक्षिका प्रेमलता साहू

(नौ दिनों व्रत रख कराया कन्या भोज)

बिर्रा-नवमी को महापूर्णाहुति के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले व्रत उपवास का समापन हो गया। सुबह से मंदिरों व घरों में कन्या भोज के साथ ही पूर्णाहुति का कार्यक्रम शुरू हो गया। दोपहर के बाद श्रद्धालुओं ने पारण करके व्रत का समापन किया। बिर्रा में स्थित मां कंकालीन और चण्डी मंदिर में नवमी पर लोगों की भीड़ जुटी दिखी। लोगों ने मंदिर प्रांगण में कन्या भोज कराया। इसके साथ नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्र का समापन हुआ। इसी तरह देवरहा निवासी नोहर साहू पत्नी प्रेमलता साहू (शिक्षक-शिक्षिका) ने नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रखकर अंतिम दिन अपने घर में नौ कन्या भोज कराया गया। कन्या पूजन के दौरान स्पत्नी साहू ने बेटियों के पांव पखारे और उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही सभी कन्याओं का पांव पखारकर माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर नोहर साहू, पिंटू साहू, रोशन, बोधप्रकाश साहू, प्रेमलता साहू, रजनी साहू, कृष्णा साहू, गेश्वरी साहू सहित पूरा परिवार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ