Music

BRACKING

Loading...

इन फीडरों पर आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा



शिवपुरी,  आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. खरई फीडर, 11 के.व्ही. विलोकला पम्प फीडर, 11 के.व्ही.डोगरी पम्प फीडर तथा 11 के.व्ही.उपकेन्द्र फतेहपुर फीडर, 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र पर 10 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
10 अप्रैल को खरई फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द खरई तथा कार्या से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही.विलोकला पम्प फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 के.व्ही.फीडर से जुड़े समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.डोगरी पम्प फीडर के बंद रहने से आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक 11 के.व्ही.फीडर से जुड़े समस्त ग्राम प्रभावित रहेंगे। 11 के.व्ही. फतेहपुर फीडर पर प्रातः 9 से 1 बजे तक शारदा कॉलोनी, दुबे नर्सरी, डोगरा रोड, सरस्वती विद्यापीठ, माधव नगर आदि क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 10 अप्रैल को 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र के बंद रहने से आज प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी एचटी कनेक्शन मेडीकल कॉलेज एवं कत्थामिल क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ