Music

BRACKING

Loading...

शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग प्रारंभ अंतिम तिथि 10 जून

शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग प्रारंभ अंतिम तिथि 10 जून



  शासकीय आई.टी.आई. मोहरी राय अशोकनगर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.dsd.mp.gov.in पोर्टल/http://mpiticounsiling.co.in के माध्यम से 10 जून 2024 तक आवेदन कर सकते है। साथ ही च्‍वॉइस फिलिंग 27 मई से शुरू होगी । आईटीआई प्राचार्य श्री अनिल सैनी ने बताया कि शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए डीएसडी पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य है ।प्रशिक्षणार्थी वर्तमान में शासकीय आईटीआई अशोकनगर में संचालित एनसीव्‍हीटी एफिलिएटेड 06 व्यवसायों (ट्रेडो) इलेक्ट्रीशियन,.फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मेकेनिक डीजल, वेल्डर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) में रिक्त कुल 200 सीटों पर प्रवेश ले सकते है। शासकीय आईटीआई मुंगावली में एससीव्‍हीटी एफिलिएटेड व्यवसाय (ट्रेड) इलेक्ट्रीशियन में रिक्त कुल 20 सीटों पर प्रवेश ले सकते है। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन अपनी 10 वीं की अंकसूची के अनुसार ही करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ